चंदन की खेती होगी फायदे का सौदा
सिर्फ 80 हजार लगाकर कमा सकते हैं 60 लाख रुपए तक, चंदन की खुशबू और इसके औषधीय गुणों के चलते इसकी देश-दुनिया में बड़ी मांग है। चंदन की लकड़ी का भाव देश में 8 से 10 हजार रुपए प्रति किलो, तो विदेश में ये 20 से 25 हजार रुपए किलो तक में बिकती है। इसमें आपको सिर्फ 80 हजार से 1 लाख रुपए लगाने होंगे, जिसके बाद आपको कम से कम 60 लाख रुपए का मुनाफा होगा।
विदेश में है भारी मांग
सफेद चंदन सदाबहार पेड़ है। इस पेड़ से निकलने वाला तेल और लकड़ी दोनों ही औषधियां बनाने के काम आती हैं। इसके अर्क को खान-पान में फ्लेवर के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। साबुन, कॉस्मेटिक्स और पर्फ्यूम सफेद चंदन के तेल को खुशबू के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
वैध है इसकी खेती
अमूमन लोगों को लगता है कि चंदन की खेती अवैध है, जबकि ऐसा नहीं है। शबला सेवा संस्थान के संस्थापक अविनाश कुमार के मुताबिक सरकार ने सफेद चंदन की खेती करने को वैधता दी है। लेकिन लोग इस बारे में नहीं जानते हैं इसलिए वे इसकी खेती नहीं करते हैं। फिलहाल देश में चंदन के पेड़ सिर्फ जंगलों में रह गए हैं।
एक पेड़ से मिल जाएगी 10 किलो लकड़ी चंदन के एक भरे-पूरे पेड़ से आपको आसानी से 6 से 10 किलो लकड़ी मिल सकती है। अगर आप एक एकड़ में चंदन के पेड़ लगाते हैं तो इसके बाजार भाव के हिसाब से आपको बहुत आसानी से 60 लाख का मुनाफा हो जाएगा। हालांकि इसमें आपको लगभग 10 से 12 साल का इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि चंदन के पेड़ को बड़ा होने में कम से कम इतना समय लगता है। और यह भी तब जब आप पूरी तरह से ऑर्गेनिक खेती करेंगे। अगर आप सामान्य तरीके से खेती करते हैं तो आपको 20 से 25 साल का भी इंतजार करना पड़ेगा।
ऐसे कर सकते हैं खेती
अविनाश कुमार के मुताबिक अगर आपके पास कोई एक-दो एकड़ की खाली जमीन है, तो इसमें आप आसानी से यह खेती कर सकते हैं। इसमें आपको सिर्फ पौधे खरीदने, सिंचाई व्यवस्था करने, खाद डालने और खेत के चारों ओर बाड़ लगाने के लिए एक लाख रुपए तक खर्च करने होंगे। वैसे तो चंदन का पौधा बाकी पौधों की तुलना में काफी महंगा आता है, लेकिन अगर आप कई सारे पौधे खरीदेंगे तो यह आपको 200 रुपए तक में मिल जाएगा। शहरी इलाकों में जिन लोगों ने प्लॉट लेकर खाली छोड़ रखे हैं उनके लिए सफेद चंदन की खेती बहुत फायदेमंद हो सकती है। जब तक आपकी जमीन की कीमत बढ़ेगी, तब तक आप चंदन की लकड़ियों से भी कमाई कर लेंगे।
अब नए तरीके की खेती में है फायदा
अविनाश कुमार के मुताबिक अब पारंपरिक खेती में उतना मुनाफा नहीं मिलता है। इसलिए उन्होंने पारंपरिक खेती को छोड़कर दो साल पहले पत्नी किरण यादव के साथ मिलकर औषधीय पौधों की खेती शुरू की। उनकी संस्था शबला सेवा संस्थान के तहत लोगों को पारंपरिक खेती से हटकर नए प्रकार की खेती के बारे में जानकारी दी जाती है। उनकी पत्नी इस संस्थान की अध्यक्षा हैं। उन्होंने यह भी बताया कि खेती में पहले आओ पहले पाओ का सिद्धांत काम करता है। आगे आने वाले वर्षों में बाजार में चंदन की काफी अच्छी मांग होने की उम्मीद है। ऐसे में जितना जल्दी आप इसकी खेती शुरू करेंगे उतना जल्दी आपको मुनाफा होगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई किसान उनकी संस्था के मिलकर इस खेती को करता है तो समयावधि पूरी होने पर किसान की उपज भी संस्था खरीद लेगी, जिससे किसान को बाजार में भटकना न पड़े।
Media Coverage
Certification
संपर्क
अधिक जानकारी के लिए हमसे संपर्क करें +91 9335045599 ( शबला सेवा )
आप नीचे व्हाट्सएप्प (WhatsApp) पर क्लिक करके हमे अपना सन्देश भेज सकते है।
Become our Distributor Today!
Get engaged as our distributor of our high quality natural agricultural products & increase your profits.
Padari Bazar, Gorakhpur (UP)